गणतंत्र दिवस पर रतनपुर में आन बान शान से फहराया गया तिरंगा

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट
रतनपुर,, राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ, और भारत एक संपूर्ण गणराज्य बना,
आज पूरा भारतवर्ष 76वीं गणतंत्र दिवस मान रहा है उसी कड़ी में आज रतनपुर में नगर पालिका परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप के कर कमलों से ध्वजारोहण किया गया, भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल के द्वारा पुराना बस स्टैंड में सेवानिवृत्ति फॉरेस्ट गार्ड गोवर्धन मांडवा के हाथों ध्वजारोहण किया गया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के द्वारा महामाया चौक पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष चुन्नीलाल सोनी वरिष्ठ कांग्रेसी के हाथों ध्वजारोहण किया गया, थाना परिसर में थाना प्रभारी निलेश पांडे ने ध्वज को सलामी दी, इसी तरह रतनपुर के सभी स्कूलों व शासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात रतनपुर शहिद नूतन सोनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में 9:00 बजे नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप ने सभी पार्षदों व गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया इस बार रतनपुर के सभी शासकीय स्कूलों के बच्चों को हाई स्कूल रतनपुर में एक साथ गणतंत्र दिवस मनाने का अवसर मिला
जिसमें पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने अपने स्कूल से प्रभात फेरी निकाल कर हाई स्कूल मैदान पहुंचे, जहां पर नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभी वार्डों के पार्षद मंच पर मौजूद रहे
ध्वजारोहण के बाद शहिद नूतन सोनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी के छात्रों के द्वारा सलामी दी गई उसके बाद अतिथियों का स्वागत सत्कार के बाद सभी स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसमें करमा गीत और राउत नाच जैसे नित्य से सभी ने आनंद लिया
इस कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया के साथियों के साथ स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं व भारी संख्या में सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही
कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया, यह पहला अवसर था जब सभी शासकीय स्कूलों के बच्चों को एक साथ गणतंत्र दिवस मनाने का अवसर प्राप्त हुआ जिससे सभी बच्चे बहुत ही उत्साहित नजर आए सभी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लूत्फ उठाया और पूरा हाई स्कूल मैदान राष्ट्रभक्ति मैं डूबा नजर आया