Blog

गणेश उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था बनाने एवं स्वच्छता का ध्यान रखने वाले आयोजन समिति हुए सम्मानित

बिलासपुर ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह द्वारा गणेश पूजा पर्व दौरान बिलासपुर क्षेत्र के समस्त गणेश पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारी की एक विशेष बैठक  दिनांक 1 सितंबर 2025 को गणेश पूजा पंडाल के आसपास की सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था के संचालन संबंधी बैठक पुलिस लाइन चेतना भवन में ली गई थी। ताकि  अनावश्यक यातायात बाधित होने,  या आम जनता को पर्व के दौरान यातायात संबंधी कोई असुविधा जैसी स्थिति निर्मित ना हो। 
    गणेश पूजा पंडाल के आसपास की स्वच्छता बनाये रखने साफ सफाई, सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन, डी जी का उपयोग नही, शराब एवं नशे के सेवन पर प्रतिबंध तथा दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से  शालीनता, सद व्यवहार, सदाचार और यातायात नियम सम्बन्धी फ्लेक्सियाँ  लगाए जाने संबंधी दिशा निर्देश दिए गए थे। 
     इसी अनुक्रम में बिलासपुर के कुछ गणेश उत्सव समितियो द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार अपने 10 से 12 स्वयंसेवक (वॉलिंटियर्स) लगाकर, पीक आवर (व्यस्थतम समय) में गणेश पूजा पंडाल के आसपास सुगम एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, साथ ही विसर्जन के दौरान भी प्रशासन के निर्देश के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से मार्ग व्यवस्था में सहयोग प्रदान करते हुए सहजता पूर्वक गणेश उत्सव विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
     बिलासपुर के ऐसे ही गणेश उत्सव समिति जिसमें राजेंद्र नगर गणेश उत्सव समिति, महाकाल गणेश उत्सव समिति स्मार्ट सिटी रोड, मां दुर्गा गणेश उत्सव समिति मसनगंज, गणेश पूजा धाम यात्रा महासंघ समिति मंगला चौक, भोलेनाथ गणेश उत्सव समिति मसनगंज, सिंधु सहारा समिति स्मार्ट सिटी रोड कारगिल चौक, विनायक गणेश उत्सव समिति चिंगराजपारा ,  श्री साईं नवयुवक गणेश उत्सव समिति श्याम नगर लिंगियाडीह, युवा मित्र गणेश उत्सव समिति बाल्मीकि चौक शनिचरी, छत्तीसगढ़ गणेश उत्सव समिति जबड़ा पारा, आशीर्वाद गणेश उत्सव समिति केसर आवास राजकिशोर नगर, संकल्प गणेश उत्सव समिति दीनदयाल कॉलोनी मंगला, वायरलेस बाल गणेश उत्सव समिति वॉयरलैस कॉलोनी तारबहार बिलासपुर

को बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन में गणेश उत्सव पर्व एवं विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था के सुगम सुरक्षित संचालन में है सराहनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा पुलिस प्रशासन की ओर से इन सभी चिन्हित गणित समितियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी को प्रशंसा पत्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विदित हो कि आगामी दुर्गा पूजा दौरान ऐसे आयोजन समिति जो प्रशासन एवं पुलिस के दिशा निर्देश पर समन्वय करते हुए सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था में अपने स्वयंसेवक लगाकर व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए एक स्वास्थ्य सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित करेंगे, उन आयोजन समितियां को भी बिलासपुर पुलिस की ओर से सम्मानित किया जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *