Blog

गरियाबंद में 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

गरियाबंद ।जिले में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और दबाव के चलते 8 लाख की इनामी महिला नक्सली जानसी उर्फ वछेला मटामी ने आत्मसमर्पण कर दिया है।जानसी, नगरी एरिया कमेटी की सचिव थी और 20 सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय थी। वह गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) की रहने वाली है और सत्यम गावड़े की पत्नी है।

जानकारी के मुताबिक जानसी धमतरी जिले के रिसगांव की बड़ी घटना सहित कई घटनाओं में शामिल रही है। वह अपने साथ SLR रायफल लेकर चलती थी और आईईडी लगाने जैसी वारदातों को भी अंजाम देती थी।गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने प्रेसवार्ता लेकर इस आत्मसमर्पण की जानकारी दी और इसे सुरक्षाबलों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *