Blog

गर्मी में जल संकट से निपटने नगर निगम सख्त, बोर खनन पर रोक

जलस्तर गिरावट के बीच 4 माह तक बोरिंग प्रतिबंध लागू

बिलासपुर ।गर्मी की शुरुआत के साथ ही शहर में जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसे देखते हुए नगर निगम ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। मेयर-इन-काउंसिल की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नगर निगम ने उन सभी क्षेत्रों में बोर खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है, जहां से निगम द्वारा पेयजल की आपूर्ति की जाती है।दरअसल, इन क्षेत्रों में नगर निगम के पंप हाउस संचालित हैं, जो शहरवासियों को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करते हैं। यदि इन स्थानों पर निजी बोरिंग की अनुमति दी जाती है, तो इससे भूजल स्तर और तेजी से नीचे जा सकता है, जिससे निगम की जल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए आगामी चार महीनों तक इन इलाकों में बोर खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है।नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह कदम शहर में जल संकट को नियंत्रित करने और आम जनता को निर्बाध पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों से भी गर्मी के मौसम में इसी तरह की रोक लगाई जाती रही है, जो इस वर्ष भी यथावत लागू रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *