Blog

गर्मी से पहले पानी की तैयारी पर जोर, सामान्य सभा में हंगामा,अधिकारियों को चेतावनी

बिलासपुर।— जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक बुधवार को जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विकास मुद्दों पर चर्चा की गई, लेकिन मुख्य फोकस आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने पर रहा। जिला पंचायत बिलासपुर के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों और जनपद पंचायतों में पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से जहां बोर पंप उपलब्ध हैं, वहां सबमर्सिबल पंप लगाने पर जोर दिया गया, क्योंकि गर्मी के दौरान हैंडपंपों में जलस्तर गिरने से पानी की कमी हो जाती है।
बैठक में यह भी कहा गया कि गर्मी के दिनों में तालाब सूखने की स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट और गहराता है, इसलिए पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग को लेकर बैठक में हंगामे की स्थिति भी बनी। विभाग द्वारा पूरी जानकारी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर जिला पंचायत सदस्य दामोदर दास ने अध्यक्ष पर सवाल उठाए, जिस पर दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। हालांकि, विवाद के बावजूद बैठक सामान्य रूप से जारी रही। अंत में सभी अधिकारियों को अगली बैठक में पूरी तैयारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *