Blog

गांजा का फरार आरोपी सप्लायर पुलिस के गिरफ्त में

उड़िसा से करता था गांजा तस्करी,पूर्व में दो आरोपी सहित एक अपचारी बालक, कुल 3 लोगों को किया गया है गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने बाइक में गांजा तस्करी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी से पहले दो लोगो को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि यातायात एवं सरकण्डा पुलिस ने संयुक्त रूप से थाना अजाक के पास वाहन चेकिंग दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति कार्टून में गांजा रखकर उड़िसा से कोटा जाने वाले है। उक्त सूचना से एसएसपी रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। इसी क्रम में पुलिस ने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 बी डब्ल्यू 9342 में सवार दो व्यक्ति आते हुये दिखे जिसमें पुलिस को देख पीछे बैठा व्यक्ति मोटर सायकल से कूदकर भाग गया था, मोटर सायकल चालक को पकड़कर विधिवत् तलाशी लेने पर कार्टून में रखे 7 पैकेट एवं मोटर सायकल के सीट के नीचे रखे 3 पैकेट गांजा बरामद हुआ जिसे विधिवत् तौल करने पर 10 किलो 700 ग्राम गांजा जुमला किमती 150000रू एवं मोटर सायकल तथा मोबाईल बरामद कर, पूछताछ करने पर संदीप वर्मा निवासी गनियारी के कहने पर अपने नाबालिग साथी के साथ उड़िसा से गांजा लाकर संदीप वर्मा डीलर को देना, जिसके बदले संदीप वर्मा द्वारा एक बार लाने पर 2000रू, मजदूरी देना बताने पर विधिवत् कार्यवाही करते हुये मादक पदार्थ गांजा एवं स्कूटी को जप्त कर आरोपी विकास वर्मा को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है, फरार आरोपी संदीप वर्मा एवं नाबालिग बालक को को गिरफ्तार किया गया है। गाँजा सप्लाई करने वाले आरोपी मोहन नाग निवासी उड़िसा फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी । मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध की विवेचना हेतु एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सदस्य सीएसपी सिद्धार्थ बघेल को अपराध का पर्यवेक्षण करने एसएसपी ने आदेशित किया गया था।सप्लायर मोहन नाग का लोकेशन मिलने पर एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए सरकंडा से टीम भेजकर उड़िसा से गिरफ्तार करने निर्देशित किये जाने पर तत्काल टीम उड़िसा भेजा गया, जहां आरोपी मोहन नाग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *