Blog
गांजा बेचने वाला ग्रामीण गिरफ्तार

बिलासपुर।अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिक्री करने वाले लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। नशे के विरूद्ध अभियान को प्रभावी बनाने के लिए मुखबिर भी तैनात किये गये है। इसी तारतम्य में बेलगहना चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना बाजार ग्राम कोंचरा निवासी देवचरण वैष्णव अपने घर मे अवैध गांजा बेचने के लिए रखा हुआ है। सूचना पर बेलगहना पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी के घर से 300 ग्राम गांजा जिसकी कीमत करीब 15000 रू है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई है।