गांजा बेचने वाले आरोपी महिला-पुरुष गिरफ्तार

बिलासपुर। गांजा की तस्करी करने वाले
महिला और पुरुष को मोपका पुलिस ने गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों के पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया है।
मोपका पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसर मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक में एक महिला को साथ बैठाकर अपने पास रखे झोले में गांजा रखकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में मोपका से लगरा जाने वाली रोड में घूम रहा है। सूचना पाकर पुलिस मोपका से लगरा जाने वाली मुख्य मार्ग में पहुंचकर घेराबंदी कर बाइक सवार महिला और पुरुष को रोका।जिनसे पूछताछ की गई और तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा बरामद किया गया ।पुलिस की पूछताछ के उन्होंने अपना नाम संजय सिंह महानंद पिता राम सिंह महानंद उम्र 30वर्ष व महिला ने अपना नाम बिना कुर्रे पति स्व दिलीप कुर्रे उम्र 40 वर्ष दोनो निवासी भाटापारा बताए ।दोनों के पास से 1.434 किलोग्राम गांजा मिला है।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई है