गांव का माहौल खराब करने वाले आरोपियो के कें खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियो को किया गिरफ्तार
बिलासपुर । कोनी पुलिस ने गांव में दहशत फ़ैलाने और गुंडागर्दी करने वाले आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है
पकड़े गए युवकों के पास से चाकू,तलवार बरामद किया गया है।
कोनी पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर चाकू,चापड़,तलवार लेकर घूमने और मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है ।इसी क्रम में एसएसपी के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार आर्म्स एक्ट संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। ग्राम जलसो के सुमित कुमार वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया की होली के दिन गोपी वर्मा, मोनू वर्मा, चंदर वर्मा, प्रखर वर्मा, किशन वर्मा एवं विधि से संघर्षरत बालक सभी मिलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर लोहे के छूरी से मारपीट कर चोट पहुंचाये थे।उसके बाद घर के दरवाजे, खिड़की, सीसीटीवी कैमरा को ईट, पत्थर, लाठी से तोड़फोड़ किए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच किया। उसके बाद पुलिस ने पता किया तो मालूम हुआ कि घटना के बाद से ग्राम जलसों का माहौल खराब है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गोपी वर्मा पिता लाल वर्मा उम्र 22 साल, मोनू वर्मा पिता दाऊराम वर्मा उम्र 23 साल,.चंदर वर्मा उर्फ टोबो पिता दिलहरण वर्मा उम्र 19 साल,. प्रखर वर्मा उर्फ राका वर्मा पिता सीताराम वर्मा उम्र 23 साल और किशन वर्मा पिता लाल वर्मा उम्र 26 साल सकिनान जलसों को खोजकर पकड़ा इसके साथ ही एक नाबालिग बालक पकड़कर पूछताछ किया गया । पकड़े गए आरोपियों ने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।आरोपियों की निशानदेही पर लोहे का चापड़, चाकू, ईंट, पत्थर, लाठी को जप्त किया गया। इसके साथ ही आदतन गुंडा बदमाश आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की गई है