Blog

गायत्री और राज कन्स्ट्रक्शन का विकास अनुज्ञा निरस्त

3 बिल्डरों के खिलाफ प्रशासन ने चलाया डंडा

बिलासपुर। जिला प्रशासन ने जांच पड़ताल और सुनवाई के बाद शहर के दो बिल्डरों की तीन साइट में बनाए जा रहे कालोनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। जिला प्रशासन ने टीएनसी को पत्र लिखकर तीन अलग अलग जगहों में बनाए जा रहे कालोनियों को रोक दिया है। प्रशासन ने गायत्री कंस्स्ट्रक्शन और राज कन्ट्रक्शन का विकास अनुज्ञा रद्द किए जाने का आदेश दिया है।

बता दे जिला प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी दो बिल्डर अपनी मनमानी और मर्जी से बिना अनुज्ञा के मकान बना रहे है।जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच की और शिकायत के बाद दो बिल्डरों के कालोनी विकास लायसेंस रद्द करने का आदेश दिया है। टीएनसी को पत्र लिखकर विकास अनुज्ञा अनुमति को निरस्त करने को कहा है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बिजौर ग्राम स्थित जमीन पर पर गायत्री कन्ट्रक्शन कालोनी का निर्माण कर रहा है। इस बीच जिला प्रशासन को जानकारी मिली कि बिल्डर ने कालोनी के लिए शासकीय जमीन पर कब्जा कर रास्ता निकाला है। जबकि शासन की यह महत्वपूर्ण जमीन है। बिल्डर की तरफ से किसी प्रकार की जानकारी भी नहीं दी गयी है। नगर एवं ग्राम निवेश विभाग से नक्शा स्वीकृत होने से पहले बिल्डर को सारी जानकारी देनी होती है। इसके बाद भी गायत्री कन्स्ट्रक्शन की तरफ से वस्तुस्थिति को छिपाया गया। टीएनसी को अन्धेरे में रखकर बिल्डर ने नक्शा स्वीकृत कराया है। बिल्डर की तरफ से अपनी जमीन से कालोनी का रास्ता भी नहीं दिया गया है। सरकारी जमीन पर कब्जा कर बिल्डर ने कालोनी वासियों के लिए नक्शा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *