Blog

गाय पर चाकू से हमला,आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज..

सड़क पर विचरण कर रही गाय को किया घायल

बिलासपुर। सिटी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने एक गाय पर धारदार हथियार से हमला कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर अपराध दर्ज कर लिया है। मंगला क्षेत्र में रहने वाले नितिश यादव ने सिटी कोतवाली थाने में गाय पर घातक हमला किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नितिश यादव, जो निजी नौकरी के साथ गौ सेवा का कार्य भी करते हैं। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को दोपहर उन्हें सूचना मिली कि टिकरापारा निवासी अल्ताफ खान ने सड़क पर विचरण कर रही एक गाय पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में गाय का पिछला पैर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे लगातार रक्तस्राव होने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घायल गाय को उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाने की व्यवस्था की गई, वहीं मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। आवेदन में नितिश यादव ने बताया कि यह कृत्य न केवल पशु क्रूरता का गंभीर
मामला है, बल्कि कानूनन दंडनीय अपराध भी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी। साथ ही कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *