गार्गी ओन्टेन ने देशभर में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान…

छोटे शहर की बड़ी उड़ान,गार्गी ओन्टेन ने जूनियर मिस इंडिया में रचा इतिहास..
गोंड संस्कृति के रंग में रंगा मंच,गार्गी ओन्टेन ने जीता खिताब….
बिलासपुर।दुनिया के सबसे बड़े जूनियर गर्ल्स फैशन और टैलेंट प्लेटफॉर्म “जूनियर मिस इंडिया सीजन-4” के ग्रैंड फिनाले में छत्तीसगढ़ की बेटी ने पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। पिंक सिटी जयपुर में आयोजित इस भव्य आयोजन में बिलासपुर की गार्गी ओन्टेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनरअप का खिताब अपने नाम किया।इस ग्रैंड फिनाले में देश के 25 राज्यों से 175 प्रतिभाशाली बालिकाओं ने हिस्सा लिया। 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग में शामिल गार्गी ने अपने आत्मविश्वास, टैलेंट और फैशन सेंस से सभी को प्रभावित किया।

खास तौर पर कल्चरल राउंड में उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक गोंड संस्कृति और छत्तीसगढ़िया वेशभूषा को मंच पर बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया।गार्गी को फर्स्ट रनरअप के साथ-साथ बेस्ट रैंप वॉक के खिताब से भी नवाजा गया। सकरी क्षेत्र की निवासी गार्गी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे बिलासपुर में खुशी और गर्व का माहौल है