Blog

गिरौधपुरी मेले के प्रथम दिवस श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

तारबाहर से दो बसों को हरी झंडी

बिलासपुर।गिरौधपुरी मेले के प्रथम दिवस वार्ड क्रमांक 29 तारबाहर से श्रद्धालुओं का जत्था गुरु दर्शन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को लेकर दो बसें पवित्र तीर्थ स्थल के लिए प्रस्थान कीं।यह धार्मिक यात्रा नगर विधायक अमर अग्रवाल और महापौर पूजा विधानी के सहयोग से आयोजित की गई, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
जोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष गणेश रजक ने बसों को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया और सभी की मंगलमय यात्रा की कामना की।इस अवसर पर मनीष गुप्ता, अयोध्या डहरिया, डीएन जी, अजय रजक, गीता धीरहे, तेजराम रात्रे, अभिषेक राज, सुनीता राज, नीरज निर्मलकर, ममता मिश्रा, कल्पना जी और संध्या चौधरी सहित वार्ड के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा और सफल गुरु दर्शन की कामना करते हुए इसे श्रद्धा और आस्था का उत्सव बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *