Blog

गिलहरी पकड़ने पेंड़ पर चढ़ा 11 वर्षीय मासूम आया 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में.

मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत,

बिलासपुर । गिलहरी पकड़ने के चक्कर में पेड़ पर चढ़े मासूम की करेंट की चपेट में आने से सोमवार को दर्दनाक मौत हो गई है। यह पूरा मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है। जहाँ रहने वाला 11 वर्षीय ऋग्वेद सिंह अपने साथी साहिल और नयन भारद्वाज के साथ खेत तरफ घूमने गया था। इस दौरान सभी बच्चे हिर्री में स्थित महेतरु कौशिक के खेत में गए जहाँ पार में स्थित परसा पेड़ में गिलहरी पकड़ने ऋग्वेद सिंह चढ़ गया। वह गिलहरी पकड़ने की लालसा में पेड़ के टॉप में पहुंच गया। इस बीच पेड़ के ऊपर से गुजरे 11 केवी बिजली तार की चपेट में आ गया। जिससे वह मौके पर ही बिजली के करेंट से जलने लगा। देखते ही देखते मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इधर मासूम के साथी नयन के द्वारा घर जाकर घटना के संबंध में परिजनों को सूचना दी गई। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते मासूम पूरी तरह जल गया था। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जिसपर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही के पश्चात शव को बिल्हा में  पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *