Blog

गुरुपूर्णिमा महापर्व पर गायत्री परिवार दिया मंडल शाखा द्वारा गायत्री महायज्ञ हुआ सम्पन्न

शैलेश सोनी पेंड्रा – अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा शाखा डिवाइन ग्रुप दिया मंडल पेंड्रा के द्वारा गुरु पूर्णिमा महापर्व के पावन अवसर पर शिव मंदिर पेंड्रा में पर्व पूजन के साथ एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा मंदिर पेंड्रा महाराज रावेंद्र शुक्ला जी एवं मैन बाबा चित्रकूट के द्वारा दीप प्रज्वलित कर गुरु वंदना के माध्यम से की गई। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने मिलकर सभी के कल्याण की कामना करते हुए आहुति प्रदान की इस महत्वपूर्ण अवसर पर गुरु पूर्णिमा पर्व का संदेश देते हुए जीपीएम डिवाइन ग्रुप दिया संरक्षक एवं दुर्गा मंदिर पेंड्रा रावेंद्र शुक्ला ने कहा की गुरु पूर्णिमा का यह महत्वपूर्ण अवसर प्रत्येक के जीवन को एक नई दिशा देने वाला दिन है गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण का यह दिन है

आध्यात्मिक उन्नति, संस्कारों की स्थापना , जीवन के अनुशासन के समीक्षा का यह दिन है । हम सभी को गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए इस मौके पर मथुरा सोनी ने भी संदेश देते हुए कहा कि गुरु वह है जो सन्मार्ग की ओर ले जाए जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए वह गुरु है गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी वास्तव में एक युग निर्माता हैं उनके विचारों से जुड़कर आज करोड़ों लोगों का जीवन बदल रहा है । इस मौके पर गायत्री परिवार संगठन एवं युवा शाखा दिया के प्रमुख उपस्थित रहे जिसमें जिला संयोजक कंचन सिंह, ब्लॉक समन्वयक गोलवती उइके, प्रांत सहसंयोजक डिवाइन ग्रुप दिया ओम प्रकाश बलभद्र , कोषाध्यक्ष आनंद कुमार साहू , संरक्षक रावेंद्र शुक्ला ,मथुरा सोनी, मूलचंद कुशराम , सुनीता रजक, श्वेता मिश्रा, जिला सदस्य राम बहादुर सिंह, क्लब पेंड्रा से कविता थदलानी सुषमा साहू, संरक्षक नत्थू प्रसाद गुप्ता , बैजनाथ पटेल, रेखा राठौर, भागचंद चक्रधारी, सावित्री श्रीवास, नीलम श्रीवास, गायत्री केसरवानी, द्रौपती राय , दिनेश यादव , राजेश चौधरी, अभिषेक श्रीवास, निशा वर्मा, रमेश नेताम आदि प्रमुख रूप से आयोजन में उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिला संयोजक कंचन सिंह , राम बहादुर सिंह के द्वारा पेंड्रा के प्रमुख शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर महाराज रावेंद्र शुक्ला, मैन बाबा चित्रकूट एवं बस स्टैंड दुर्गा मंदिर भागीरथी महाराज, हनुमान मंदिर पेंड्रा महाराज अक्षय तिवारी जी का सम्मान भी आयोजन में किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *