Blog

गुरूघासीदास के पास इनोवा और आटो की हुई जबरदस्त भिड़ंत

बिलासपुर।कोनी स्थित गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के सामने शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक ऑटो और इनोवा कार CG-04 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इनोवा की रफ्तार काफी तेज थी जिससे टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में ऑटो चालक को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद काफी देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद इनोवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त वाहन विश्वविद्यालय में आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *