Blog

गृह निर्माण मंडल के कॉलोनी के पास अवैध कॉलोनी का निर्माण

बिलासपुर। जिले में अवैध प्लॉटिंग और सरकारी जमीन पर कब्जे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में अब अज्ञेय नगर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां गृह निर्माण मंडल द्वारा निर्मित कॉलोनी के पास अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। वार्ड नंबर 24 के निवासियों ने इस निर्माण से जुड़ी परेशानियों को लेकर बिलासपुर कलेक्टर से लिखित शिकायत की है।शिकायतकर्ताओं ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा संचालित बिल्डर्स द्वारा अज्ञेय नगर में लगभग 60 मकानों की अवैध कॉलोनी तैयार की जा रही है। शिकायत में कहा गया कि इस कॉलोनी का निर्माण शासन द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए किया जा रहा है। साथ ही, खरीदारों को 40 फुट चौड़े मार्ग का वादा किया गया था, जबकि वास्तविकता में केवल 25 फुट चौड़ा रास्ता मौजूद है, जिसमें दोनों ओर नाली बनने के बाद मार्ग महज 15 फुट का रह जाएगा। निवासियों का कहना है कि प्रियदर्शिनी नगर क्षेत्र में पहले से ही जलभराव और जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। ऐसे में इस अवैध कॉलोनी के निर्माण से क्षेत्र की नालियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा और लगभग 200 घर जलभराव की समस्या से प्रभावित हो सकते हैं। कॉलोनीवासियों और नागरिक सुरक्षा अधिकार मंच ने प्रधानमंत्री कार्यालय तक शिकायत भेजी है और कलेक्टर से मांग की है कि अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए।

वर्जन
कलेक्टर के पास और आयुक्त के पास शिकायत आई है जिसकी जांच करके कार्रवाई की जाएगी।किसी भी तरह का अवैध निर्माण बरदाश्त नहीं किया जायेगा।

खजांची कुम्हार
उपायुक्त नगर निगम बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *