Blog

गैस की आग से झुलसा बालक, दुकान संचालक पर अपराध दर्ज

सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। लाइटर लेने के लिए दुकान के सामने खड़ा बालक गैस लीक होने से आग के चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। बालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिजन की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी गैस दुकान संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
सरकंडा पुलिस ने बताया कि मुंगेली जिला के थाना सरगांव क्षेत्र के ग्राम पेंड्री निवासी राम यादव हालमुकाम सांई मंदिर चांटीडीह के पास किराए के मकान में रहते हैं। बीते 15 दिसंबर सुबह 9 बजे सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाईन क्षेत्र घर पेटिंग काम करने गए थे। घर में उसकी पत्नी व बच्चे थे। दोपहर 12.30 बजे राम यादव का बेटा ओम यादव्र (14) गैस चुल्हा चालू करने का लाईटर लेने दुकान आए थे। किचन केयर चांटीडीह सरकंडा दुकान संचालक बलदाउ साहू गैस चूल्हा बना रहा था। गैस चुल्हा में गैस सिलेण्डर से कनेक्शन जोड़कर चालू कर जलाकर टेस्ट कर रहा था। तभी चूल्हा का गैस पाइप लिक होने से आग लग गई, पीड़ित का बेटा ओम यादव झुलस गया। उसका चेहरा, दोनों हाथ पैर, दाहिना कान, पसली जल गया। दुकान संचालक ने उसे गंभीर हालत में तत्काल सिम्स में भर्ती कराया और पीड़ित राम यादव को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। इस मामले में सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *