Blog

गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करने वालो की जांच शुरू…..आखिर कहां से और कैसे पहुंचा भारी मात्रा में सिलिंडर

खाद्य विभाग का दावा,एजेंसी संचालकों से भी होगी पूछताछ

खाद्य विभाग की फटकर के बाद एजेंसी वाले बोले,हॉकर की मिली गलती तो होगी कार्रवाई

बिलासपुर । हेमूनगर क्षेत्र में तोरवा पुलिस ने अवैध सिलेंडर करने वाले रैकेट का खुलासा किया है।इसमें पुलिस ने 86 सिलेंडर बरामद करके खाद्य विभाग को सौंप दिया है।इधर इतने बड़े पैमाने में सिलिंडर देखकर खुद खाद्य विभाग भी हैरान है।जिनका कहना है कि एजेंसी संचालकों और हॉकर से पूछताछ करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

दरअसल तोरवा के हेमूनगर के मकान मे रहने वाले अजय मेघानी और सुनील कुमार थावरानी के मकान से अवैध रूप से 86 गैस सिलिंडर मिलना कोई आम बात नहीं है।
बल्कि अपने आप में बड़ी बात है।इधर आमजनों को आसानी से सिलिंडर नहीं मिलता हैं और दूसरी तरफ कालाबाजारी करने वाले लोगों के पास गैस सिलिंडर का ज़ख़ीरा रखा हुआ है।जिसमें होटल और बड़े कारोबारी के पास आसानी से महंगे दामों में पहुंचाया जाता है।
लेकिन इसमें एक बार किसी को समझ नहीं आई कि आखिर इतने सारे सिलिंडर कैसे और किस तरह से ब्लैक मार्केटिंग करने वालो को इतनी आसानी से कैसे मिल जाते है।
क्या इनका कोई लंबा सेटिंग है या फिर हितग्राहियों से सेटिंग करके उनके मोबाइल से नम्बर लगाकर सिलिंडर का उपयोग अपना करते है।और कमीशन के तौर पर उनको कुछ रकम दे देते होंगे।या फिर मामला कुछ और है,जिसमें एजेंसी के कर्मचारियों की मिली भगत के साथ कुछ और लोग भी शामिल है। ऐसे बहुत सारे सवाल मन में है जिसका हल खोजना मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं।

पुलिस के अवैध सिलेंडर पकड़ने के बाद खाद्य विभाग की उड़ी नींद

तोरवा के एक मकान से गैस सिलिंडर पकड़ाने के बाद खाद्य विभाग कि पोल खुल गई है।इसमें एक तरह से देखा जाए तो खाद्य विभाग के मुंह पर तमाचा मारने वाली बात हैं।जबकि यह कार्रवाई खुद खाद्य विभाग कों करना चाहिए। लेकिन नहीं कि,बल्कि खुद अपनी विभाग की बेइज्जती करा ली है।

वर्जन
घरेलू गैस सिलिंडर को जप्त किया गया है।दो आरोपी भी पकड़ाए है।
जिन्हें खाद्य विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

अभय बैस
टीआई तोरवा थाना

वर्जन
गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले तस्करों के खिलाफ
जांच जारी है
इसमें पता लगाया जा रहा है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर सिलिंडर आया कहा से है।

अमृत कुजूर
खाद्य अधिकारी बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *