गोंडाडीह राशन दुकानदार को SDM ने नोटिस भेजा,जवाब अब तक नहीं मिला,

फूड इंस्पेक्टर ने जांच करके रिपोर्ट सौंप दिया था एसडीएम को
राशन दुकान में कई तरह की मिली थी खामियां
बिलासपुर। मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत
गोंडाडीह के राशन दुकान में एक नहीं बल्कि कई तरह की खामियां पाई गई थी।जिसको जांच रिपोर्ट भी सौंप दी गई है। एसडीएम ने राशन दुकानदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बता दे कि मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत
गोंडाडीह के राशन दुकान की शिकायत ग्रामीणों ने जिले के कलेक्टर को की थी। ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया था कि राशन दुकान का संचालक नंद कुमार यादव किसी भी हितग्राही को शक्कर राज्य सरकार के दर पर नहीं देता है बल्कि महंगा करके देता है।
जिसके लिए कई बार संचालक को बोला गया तो उसने कहा कि राशन लेना है तो लो नहीं तो मत लो। इस बात से नाराज होकर हितग्राहियों ने कलेक्टर के पास आवेदन सौंपा था। कलेक्टर ने जांच करने के लिए खाद्य विभाग को निर्देशित किया था।
खाद्य अधिकारी के निर्देश पर सहायक फूड इंस्पेक्टर राजीव लोचन तिवारी और फूड इंस्पेक्टर ललिता शर्मा
मस्तूरी के ग्राम पंचायत
गोंडाडीह पहुंचे जिन्होने बारीकी से जांच की और ग्रामीणों से भी बात की। बारीकी से जांच करने पर पता चला कि राशन दुकान संचालक नंद कुमार यादव के दुकान में भारी अनियमिता पाई गई।
जांच करने के बाद फूड इंस्पेक्टर ने अपनी जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपा है।
एसडीएम ने सरंपच, सचिव और राशन दुकान संचालक को भेजा नोटिस
ग्राम पंचायत गोडाडीह स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान की जांच में पाई गई खामियां
1 दुकान में स्टाक पंजी, निगरानी समिति की बैठक पंजी,चांवल उत्सव पंजी,शिकायत एवं सुझाव पंजी एवं अन्य महत्वपूर्ण पंजियों का संधारण नहीं किया जाना पाया गया।
2 जांच दिनांक 30.03.2024 को माह जनवरी 2024 के प्राप्त खाद्यान्न को मिलाकर चावल 293.19 क्विंटल कम, शक्कर 2.77 क्विंटल कम एवं रिफाइंड नमक 10.43 क्विंटल कम पाया गया।
3 शक्कर को राज्य शासन द्वारा निर्धारित दर 17 रूपये के स्थान पर हितग्राहियो को 20 रूपये में विक्रय करना पाया गया।
समय पर राशन नहीं मिलता और शक्कर का दाम 3 रुपए ज्यादा लेता है
ग्राम गोंडाडीह के हितग्राही भवानी राय का कहना है कि फिर से विवादित और भ्रष्ट राशन दुकान संचालक को जिम्मा दिया गया है। जो चावल में तो हेरा फेरी करता ही है साथ ही शक्कर में 3 रुपए ज्यादा लेता है। जिसकी शिकायत होने के बाद भी किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
फूड इंस्पेक्टर ने जांच करके रिपोर्ट सौंप दी है आप कंट्रोलर से बात कर लीजिए,मै इस मामले में कुछ नहीं कह सकता
जिला खाद्य विभाग के सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी से मस्तूरी के ग्राम गोंडाडीह के राशन दुकान की जांच फूड इंस्पेक्टर ने की है जिसकी जांच रिपोर्ट कंट्रोलर को सौंप दी गई है। इस मामले में आप उन्हीं से बात कर लीजिए।
मस्तूरी के ग्राम गोंडाडीह के राशन दुकानों में कमी मिली थी जिसकी जांच रिपोर्ट सौंप दी गई है
इस मामले में खाद्य विभाग की फूड इंस्पेक्टर ललिता शर्मा ने बताया कि मस्तूरी के ग्राम गोंडाडीह के राशन दुकानों की शिकायत मिली थी,जिसकी जांच की गई और जांच में खामियां पाई गई,जांच में पाया गया कि राशन कम था और बहुत सी कमियां पाई गई जिसकी जांच रिपोर्ट कंट्रोलर और एसडीएम को सौंप दी गई है। इसमें गोंडाडीह के राशन दुकान की पेशी चल रही है। जिसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
राशन दुकानदार को नोटिस भेजा गया है,जांच में जो बिंदु सामने आए है उसके लिए नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।
मस्तूरी तहसील के एसडीएम अमित सिंहा का कहना है कि इस मामले की जांच रिपोर्ट फूड इंस्पेक्टर ने मुझे सौंपा था जिसके लिए मैने राशन दुकानदार को नोटिस जारी किया था और जवाब देने के लिए बोला था,लेकिन उसका जवाब अब तक नहीं आया है। इस संबंध में कलेक्टर से चर्चा करके आगे की कार्यवाही की जाएगी।