गोल बाजार में हुडदंग मचा रहे तीन युवक गिरफ्तार

होली त्यौहार में पुलिस बल के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया गया जेल
बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने गोल बाजार के पास नशे की हालत में हंगामा करने वाले तीन युवकों को पकड़ा है।
पकड़े गए युवकों ने पुलिस से भी बदतमीजी की और गाली गलौच किया।
सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि गोल बाजार में नशे में धुत्त होकर कुछ लोग हुडदंग मचा रहे है और आम जनता के साथ मारपीट कर डरा धमका रहे है। सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची और समझाईश देने का प्रयास किया , लेकिन नशे में धुत्त युवकों ने पुलिस वालों को ही अश्लील गाली गलौच करते हुए बोलने लगे कि हम लोग 18 चक्का गाडी के ड्रायवर है जब चाहे तब तुम लोगों को गाडी से कुचल देंगे । इस तरह की धमकियां देते हुए गाली देते हुए मारपीट करने लगे जिससे आरक्षक धनेश साहू के बायं हाथ की उंगलियों में एवं कान में चोट आयी। साथ में महिला आरक्षक पुष्पा खरे की बांये हाथ में चोंट आयी है ।इस घटना की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली थाना में अपराध अपराध पंजीबद्ध कर गोल बाजार के पास से आरोपी संजू यादव, रविशंकर यादव एवं गौरी शंकर यादव निवासी चांटीडीह सरकण्डा बिलासपुर को पकड़ कर थाना लाया गया। जिन्हें कोर्ट में पेश करके रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
गोल बाजार में होली के दिन हंगामा
पुलिस ने बताया कि चूंकि होली का त्यौहार था और शहर में चारों तरफ होली मनाई जा रही थी यही कारण था कि पुलिस बल को चौक चौराहों पर तैनात किया गया था।इसके बाद भी पुलिस ने नशेड़ियों को समझाया और घर जाने के लिए कहा,लेकिन युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आए और उनको पकड़कर कार्यवाही करनी पड़ी।