गो संरक्षण की दिशा में अनूठा अभियान, कलेक्टर और एसएसपी से प्रतिनिधि मंडल ने किया मुलाक़ात

गोमाता की पूजा अर्चना के बाद कांग्रेसजनों ने सुरक्षा का लिया संकल्प
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने किया संकल्प, गो संरक्षण की दिशा में अभिनव पहल
बिलासपुर। प्रदेश की नेशनल हाइवे और राज्य की सड़कों से लेकर ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर रोज एक ही खबर सुनने को मिल रही है। भारी वाहनों की चपेट में आकर गाेवंशों की मौत हो गई। बीते एक पखवाड़े से यह घटना और भी बढ़ गई है। सियासत से दूर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अभिनव पहल के साथ ही अनूठे अभियान की शुरुआत की है।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक के दौरान बातों ही बातों में गोवंशों की मौत को लेकर कांग्रेसजनों ने चिंता जताना शुरू किया। चिंता, गो माताओं की सुरक्षा का संकल्प लेने तक पहुंच गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कांग्रेसजनों के सामने प्रस्ताव रखा। क्यों ना गौ माता की सुरक्षा के लिए प्रयास किया जाए। विजय ने कहा कि संगठनात्मक कामकाज के सिलसिले में हम सब जिले के एक ब्लाक से दूसरे ब्लाक तक आना जाना करते ही रहते हैं। अपने कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीणों से भी हमारा सीधा संबंध और संपर्क है। संबंधों और संपर्कों का उपयोग गौ माता की सुरक्षा में लगाया जाए। उनके प्रस्ताव को कांग्रेसजनों ने सहजता के साथ लिया। यही नहीं इसे मूर्तरूप देने के लिए एक और अनूठे अभियान की शुरुआत बैठक के दौरान ही की गई।
गांव में गौमाता को इकट्ठा कर पूजा अर्चना की गई। गोवंशोे की आरती उतारी गई। गोवंश के सामने ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में सभी कांग्रेसजनों ने गौमाता की सुरक्षा का संकल्प लिया। अपने अलावा अपनों को इसके लिए प्रेरित करने की बात भी हुई।
इस तरह करेंगे देखभाल
संगठन के अलावा व्यक्तिगत कामकाज के सिलसिले में प्रवास के दौरान अगर सड़कों पर गोवंश दिख जाए तो उसे सुरक्षित जगह में पहुंचाने का इंतजाम करना। आसपास के ग्रामीणों व युवाओं को इसके लिए प्रेरित करना। इसके अलावा स्थानीय निकाय व जिला प्रशासन के जिम्मेदारों को इस संबंध में सूचना देने का काम करेंगे। गो संरक्षण को लेकर लोगों को प्रेरित करने का काम करेंगे।
0 विजय के नेतृत्व में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मिला प्रतिनिधि मंडल——-
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल व एसएसपी रजनेश सिंह से मिला। विजय ने कलेक्टर से गोवंशों की सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंदिता से परे इस दिशा में मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गौ माता के संरक्षण की दिशा में काम करने की जरुरत है। कांग्रेस शासनकाल में गौठानों का संचालन प्रारंभ किया गया था। उन गौठानों को ठीक कर गौमाताओं व गोवंशों को सुरक्षित रखने की जरुरत है। इस दिशा में गंभीरता के साथ तत्काल पहले की जरुरत है।
बारिश का मौसम है। गौठानों में शेड के अलावा गोवंशों के चारा व पानी की व्यवस्था भी जरुरी है। गाेवंशों को गौठानों में सुरक्षित रखने की दिशा में जिला प्रशासन तत्काल पहल करे।
0 गाेवंशों के गले में लगाएं रेडियम पट्टी
रात के अंधेरे में सड़कों पर बैठे रहने के कारण दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को गोवंश दिखाई नहीं देता है। गोवंशों के साथ ही दोपहिया वाहन चालकों की जानमाल की सुरक्षा के लिए गोवंशों के गले में रेडियम पट्टी लगाई जाए। जिससे रात के अंधेरे में दूर से रेडियम पट्टी चमकते दिखाई देने से वाहन चालक सतर्क हो जाएंगे व सावधानीपूर्वक वाहन चलाते हुए निकल जाएंगे। इससे गोवंश सुरक्षित रहेंगे व दोपहिया वाहन चालक की सुरक्षा भी बढ़ेगी।
प्रतिनिधि मंडल ने सियाराम कौशिक राजेंद्र साहू डब्बू राजेंद्र शुक्ला सुधांशु मिश्रा नीरज जयसवाल विनोद साहू जावेद मेनन गीतांजलि कौशिक संदीप यादव सुनील साहू आदि शामिल थे