Blog

गौमांस की सूचना पर बवाल,पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की,की मांग

गौमांस की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकता बड़ी संख्या में इक्कठे हो गए और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग करने लगे। विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर में रैली भी निकाली गई।

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में गौ मांस की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के द्वारा अपने घरों में गौ मांस रखे होने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौमांस को बरामद किया और दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। वही आज आक्रोशित लोग आरोपियों के घरों के सामने जमा हो गए और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

कल 16 अगस्त शनिवार को तखतपुर थाने को सूचना मिली कि कुछ लोग वार्ड क्रमांक पांच में अपने घरों में गौ मांस रखे हैं, सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और वार्ड क्रमांक 5 में मिशन कंपाउंड में दो व्यक्ति संजय खेस और साउल मसीह के कब्जे से गौ मांस बरामद किया। दोनों को हिरासत में लाकर तखतपुर थाने लाया गया उनके खिलाफ धारा 299,3(5) बीएनएस व 5,10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की एफआईआर कायम कर लिया गया। आज आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया जाएगा

मौके पर पुलिस ने फॉरेंसिक और पशु चिकित्सा विभाग की टीम को लेकर विधिवत घटनास्थल का निरीक्षण भी करवाया है और जप्ती की कार्यवाही की है। एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने बताया कि इस प्रकरण में एंड टू एंड विवेचना कर कड़ाई से कार्यवाही की जाएगी।

वही गौमांस की सूचना मिलने पर थाने में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता व स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए और प्रदर्शन किया। इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोग और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता आरोपियों के घरों के सामने पहुंच गए और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह लोगों को समझाया।

जिसके बाद आक्रोशित लोग तखतपुर के मंडी चौक में पहुंच गए। यहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता इकट्ठे होकर नारेबाजी करने लगे। यहां से शहर के प्रमुख चौक चौराहा में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई। रैली बस स्टैंड तक गई और फिर वापस नारेबाजी करते हुए मंडी चौक तक आई। प्रदर्शन को देखते हुए चौक चौराहों में जहां-जगह बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *