Blog

गौ तस्करों के खिलाफ सिटी कोतवालो पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज

बिलासपुर/मुंगेली = मुंगेली जिले के बाघामुड़ा मोड के पास पिकअप में चालक लालसी लाल गर्ग तीन नग भैंसी अधेड़ उम्र को भरकर अपने तीन सहयोगी संतोष कोशले पिता गोपाल कोशले निवासी देवरी सगवा, एवं भागबली कोशले पिता लक्ष्मण कोशले निवासी संगवा के साथ मिलकर क्रूरता पूर्वक बूचड़ खाने ले जा रहे थे, तभी सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़कर वाहन जप्त कर सिटी कोतवाली लाया गया और उनके ऊपर पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफ आई आर दर्ज किया गया है, बताते चले कि सूचना देने वाले लोगों को झूठे मामले में फसाने के लिए लगातार धमकियां अप्रत्यक्ष रूप से दी जा रही है, गौ सेवा धाम के सदस्यों को लगातार धमकी दी जा रही है जिसमें गौ सेवा धाम के सदस्यों का कहना है कि हम इसी प्रकार प्रकार पुलिस और जिला प्रशासन की आगे भी सूचना देते रहेंगे व माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के विपरीत कार्य करने वाले गौ तस्करों के विरुद्ध आगे भी कार्यवाही करते रहेंगे, अप्रत्यक्ष रूप से धमकियां नहीं थमने पर पूरे राज्य में एक बड़ा आंदोलन हों सकता हैं, गौ रक्षकों का कहना है कि वो अपने गौ माता के लिए आखरी सांस तक लड़ते रहेंगे ऐसी धमकियों से वो रुकने वाले नहीं है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *