Blog

ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान की पहल

कुरेली पंचायत , तखतपुर में वाणिज्य और उद्योग विभाग एबं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के माध्यम से उद्यमिता और स्वरोजगार पर उन्मुखीकरण कार्यशाला २ दिन के एक दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं , महिला समूह को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र में स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को उद्यमिता, व्यवसाय योजना निर्माण, विपणन रणनीतियाँ, वित्तीय प्रबंधन एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
यह पहल माननीय मुख्यमंत्री जी के “विकसित छत्तीसगढ़” के विज़न को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार MSME क्षेत्र को सशक्त बनाकर “मेक इन इंडिया” पहल को गति देने हेतु कार्य कर रहे हैं, वहीं EDII के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला उद्यमिता को करियर विकल्प के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित कर रहे हैं।
ईडीसी छत्तीसगढ़ टीम, डॉ. अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में, राज्य में MSME विकास हेतु सतत उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस कार्यक्रम में 140 से ज्यादा महिलाओं ,ग्राम के पंच लोग,छोटे ब्यबसाय के लोग शामिल भी हुए थे। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान से गुरुकल्याण नायक ग्रामीण खेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोग उद्यमिता, व्यवसाय योजना के ऊपर ज्यादा प्रयास करने के लिए प्रेरित किये एबं नौजबानों के लिए खुद के उद्यमिता, व्यवसाय योजना पर प्रयास करने के लिए सुझाव दिए। ,इसी क्रय क्रम के दौरान ब्यबसायी अलोक कुमार पाडे ,प्रीति मैहर ब्यबसाय के ऊपर क्या क्या योजना बनाना पड़ता हे और कैसे खुद को सजाग रखना के बारे में बिस्तृत किय।
ग्राम के अमन कुमार कौसिक प्रोग्राम के बारे में लोगों को पहले से सूचित करके इसी कार्यक्रम में जोड़ने के लिए प्रेरित भी किये थे । कार्यक्रम के दौरान ग्राम के सरपंच संजय कुमार टंडन,उप सरपंच – जलबती कौशिक, ससिप्रभा कुर्रे ,शिव कुमारी टंडन ,कोमल प्रसाद कौशिक ,देबेन्द्र कौशिक ,मोनू कौशिक आदि प्रोग्राम के लिए बिसेस सहयोग और नेतृत लिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *