Blog

ग्राम केरा हसदेव नदी पुल के पास चक्काजाम कर आवागमन जाम करने वालो के खिलाफ पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

  • मामले में 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर, जमानत मुचलका पर रिहा किया गया
  • चक्का जाम में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 40 /26 धारा 191(2),127(2) bns के तहत की गई कार्यवाही मामले का विवरण

जांजगीर।दिनांक 29/01/26 को थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम मोहतरा निवासियों के द्वारा गांव में भारी मात्रा में राखड़ डंपिंग करने जिसके उड़ने से प्रदूषण होने, स्वास्थ्य में विपरीत प्रभाव होने से, राखड़ा डंपिंग को रोक लगाने कि मांग को लेकर केरा रोड हसदेव नदी पुल के पास रोड के चारो तरफ घेरा बनाकर बैठकर अवागमन को अवरुद्ध करते हुये चक्का जाम कर दिये थे और लोगों को आने जाने नहीं दे रहे थे जिसमें आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसको ध्यान में रखते हुए नवागढ़ पुलिस द्वारा चक्काजाम करने वालो के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

गिरफ्तार आरोपी

  1. गोपाल कुमार पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी मोहतरा,
  2. शांतिलाल पटेल निवासी मोहतरा,
  3. विनोद खरे उम्र 48 वर्ष निवासी केरा,
  4. पुरुषोत्तम पटेल उम्र 37 वर्ष निवासी मोहतरा
  5. अवधेश कुमार यादव 34 वर्ष निवासी मोहतरा,
  6. शंकर लाल उम्र 61 वर्ष निवासी मोहतरा,
  7. जीवन लाल उम्र 27 वर्ष निवासी मोहतरा थाना नवागढ़ उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेडे एवं प्रधान आरक्षक शिवनंदन जलतारे का योगदान सराहनी रहा कार्यवाही में लिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *