ग्राम खैरा में चल रही जनसुनवाई ग्रामीणों का विरोध…..जिला प्रशासन ने जनसुनवाई की रिपोर्ट की तैयार,भेजा शासन को
बिलासपुर ।रलिया-भिलई में प्रस्तावित अरपा कोल बेनिफिकेशन ग्रीनफील्ड लिमिटेड की जनसुनवाई का तीव्र विरोध करते हुए कहा कि पूर्व में जब एक बार सुनवाई रद्द हो चुकी है तो अधिकारियों को इतनी जल्दबाजी क्यों है।खैरा स्टेडियम में हो रही है और ग्रामीण इसे किसी भी हाल में स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं। जिस विकास का झुनझुना कंपनी और प्रशासन बजा रहा है, उसे ग्रामीण “विनाश की घंटी” कह रहे हैं।से जबरदस्ती सुनवाई के दौरान यदि कोई कोई गड़बड़ होती है तो उसका जवाबदार सुनवाई करने में उतारू अधिकारी ही होंगे । कोल वाशरी के विरोध में खड़े लोगों का कहना है कि जहां प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है, वहां 500 मीटर के दायरे में स्कूल है। कोल वाशरी से उड़ने वाली कोयले की धूल बच्चों की सेहत पर सीधा असर करेगी। खेती-किसानी नाले-नहर पर निर्भर है, इस प्रोजेक्ट के स्थापित गांवों में चर्चा यह भी है कि विरोध की धार को कुंद करने के लिए “लेन-देन” का खेल खूब चल रहा है। इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा यहां जनसुनवाई का काम पूरा कर लिया गया है और रिपोर्ट बनाकर राज्य शासन को भेज दिया गया है अब आगे शासन को निर्णय करना है कि यहां पर जमीन अधिग्रहण के लिए किस तरह आगे की कार्रवाई करनी है। निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन इस दिशा में कार्रवाई करेगा।