Blog
ग्राम नगोई में लागातार कर रहा था चोरी छिपे अवैध शराब की बिक्री

बिलासपुर । जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी बीच सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नगोई आवास पारा में एक व्यक्ति झोला में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शत्रुहन साहू उर्फ बबलू साहू को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ कर तलाशी लेने पर 32 पाव देशी प्लेन शराब जिसकी किमत 2880रू. एवं बिक्री रकम 110 रू. बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है।