Blog

ग्राम नवागांव के कुम्हार समाज ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

बिलासपुर। ग्राम पंचायत खजूरी नवागांव के कुम्हार समाज ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। समाज के सदस्यों ने कलेक्टर से मांग की है कि उनके सामाजिक भवन के लिए आवंटित शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाया जाए, ताकि भवन निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक धर्मजीत सिंह द्वारा कुम्हार समाज भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। लेकिन वर्तमान में गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उस भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। समाज के लोगों ने बताया कि तहसीलदार सकरी के पास शिकायत किए तीन माह बीत चुके हैं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। कुम्हार समाज के सदस्यों ने कहा कि उक्त अवैध कब्जे के कारण भवन निर्माण का कार्य ठप पड़ा हुआ है, जिससे समाज को काफी असुविधा हो रही है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब कब्जा हटाने और आवंटित भूमि को मुक्त कराने की मांग की, ताकि स्वीकृत राशि से समाज भवन का निर्माण समय पर पूरा हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *