ग्राम पंचायत गोदईया मे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक सुशांत शुक्ला ने की 21करोड़ से अधिक कार्यों का भूमि पूजन

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट
बिलासपुर।शुक्रवार 16 मई को विधानसभा क्षेत्र के लगभग चार से पांच पंचायतो को 21 करोड़ 25 लाख 49 हजार की सौगात देने पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से ग्राम पंचायत गोंदइया,लक्ष्नपुर, पेंडरवा, लोफदी, रानीगांव, कलमीटार इत्यादि पंचायत को मिलाकर विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया जिसमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रही है आज छत्तीसगढ़ में सुशासन का त्यौहार चल रहा है और विष्णु सरकार का सुशासन से क्षेत्र की जनता को लाभ मिल रहा है विष्णु देव साय की सरकार मे विकास भी साय साय हो रही है चाहे जनता को आवास की सुविधा हो या पेयजल की सुविधा हो, महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला योजना, अनेको योजनाओं से जनता को लाभ मिल रहा है वहीं क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा की रात दिन बेलतरा क्षेत्र के विकास के लिए सुशांत शुक्ला के द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है और उन्हीं के प्रयासों का फल है कि आज 21 करोड़ 25 लाख 49 हजार के विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमि पूजन ग्राम गोंदइया में किया गया है इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, बिल्हा जनपद अध्यक्ष डॉ रामकुमार कौशिक, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, विजय धर दीवान, शंकर दयाल शुक्ला, भूपचंद शुक्ला, अनिल शुक्ला, बेलतरा क्षेत्र के सभी पंचायत के सरपंचगण, क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे