Blog

ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल पर प्रशासन का चाबुक

24 घंटे में काम पर लौटें वरना होगी कड़ी कार्रवाई,आदेश जारी..

पंचायत सचिव बोले,हड़ताल तब तक नहीं होगा खत्म,जब तक सकारात्मक बात राज्य सरकार से न हो जाए

बिलासपुर ।

छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश भर में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पंचायत संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने सख्त रुख अपनाते हुए हड़ताली सचिवों को 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने के निर्देश जारी किए हैं।
पंचायत सचिवों का कहना है कि सरकार।ने जिस तरह से भरी सभा में वादा करके बोला था कि सभी पंचायत सचिवों को शासकीय किया जायेगा।उस वादे को जल्द निभाए ताकि हड़ताल वाली स्थिति न बने और प्रदेश भर में। पंचायतो का काम फिर से चल सके।

सख्त चेतावनी,नहीं तो होगी कार्रवाई

पंचायत संचालनालय ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे हड़ताली सचिवों को तत्काल ड्यूटी जॉइन करने के आदेश जारी करें। निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ग्रामीण जनता पर पड़ रहा असर

ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल से ग्रामीण विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्यान्न वितरण जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं ठप हो गई हैं। इससे गरीब और जरूरतमंदों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासनिक हलचल तेज, सरकार सख्त

सरकार इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है। पंचायत संचालनालय ने साफ कर दिया है कि यदि 24 घंटे में सचिवों ने हड़ताल समाप्त नहीं की, तो कड़ी कार्रवाई तय है।प्रदेश के समस्त कलेक्टरों और पंचायत उप संचालकों को भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। देखना होगा कि पंचायत सचिव इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेते हैं, या फिर सरकार को कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

पंचायत सचिवों के हड़ताल के कारण नए सरपंच नहीं करवा पा रहे गांवों में काम

पंचायत सचिवों के हड़ताल की वजह से सरपंच कुछ काम नहीं करवा पा रहे है।पूरी तरह से काम बंद पड़ा हुआ ही बैठक और शासन की कार्यों का क्रियान्वयन करने का काम पंचायत सचिव करता है वह भी बंद है।यही कारण है कि जाए सरपंच भी हाथ पर हाथ धरकर बैठे हुए है।
क्योंकि वे भी पंचायत सचिव के बिना अधूरे है।

पंचायत सचिव बोले,सकारात्मक बात होने के बाद हो होगा हड़ताल खत्म

पंचायत सचिवों का कहना है कि जब तक राज्य सरकार से पंचायत सचिवों का सकारात्मक बात न हो और मांगो को ध्यान में रखकर उचित कदम नहीं उठाएंगे तब तक यह हड़ताल खत्म नहीं होगा।बल्कि हड़ताल और ज्यादा उग्र होगा।
अभी तो सिर्फ ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किया जा रहा है आने वाले दिनों में जिले स्तर पर प्रदर्शन करके रायपुर तक धरना दिया जायेगा।

मस्तूरी ब्लॉक के अध्यक्ष ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगा धरना प्रदर्शन चालू रहेगा

प्रदेश भर में चल रहे एक सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सचिवों का हड़ताल जारी है।
इसलिए पंचायत सचिवों का मानना है कि हड़ताल मांग पूरी होते तक जारी रहेगी।अगर सरकार कुछ वादा करती हैं और सकारात्मक रवैया अपनाती है तो एक बार हड़ताल खत्म करने पर विचार किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *