Blog

ग्राहक को सोने का आभूषण बनवाने देना पड़ा भारी

ज्वेलर्स दुकान बंद कर हुआ फरार

बिलासपुर । सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक ज्वेलर्स द्वारा ग्राहक के कीमती अमानत लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी शत्रुघ्न सिंह राठौर, निवासी शुक्ला कॉम्प्लेक्स के पास अमरनाथ गली, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने 25 अगस्त 2025 को अपने पुराने इस्तेमाल के सोने के आभूषण श्रेया ज्वेलर्स के संचालक शेष कुमार सोनी को नए चैन बनवाने के लिए दिए थे। प्रार्थी के अनुसार, उन्होंने 17.320 ग्राम (23 कैरेट) का एक सोने का चैन और 11 ग्राम (24 कैरेट) वजन वाला चैन व लाकेट सोनी को दिया था। कुल 28 ग्राम सोने से नया चैन तैयार करने का मौखिक वादा आरोपी ने किया था और एक सप्ताह में आभूषण देने की बात कही थी। प्रार्थी जब तय समय पर दुकान पहुंचे तो ज्वेलर ने कुछ और दिनों का समय मांगा। बाद में लगातार बहाने बनाते हुए चैन देने में टालमटोल करता रहा। आरोप है कि लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य के इन आभूषणों को अपने पास अमानत में रखकर आरोपी ने अवैध लाभ कमाने की नीयत से दुकान बंद कर फरारी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ज्वेलर शेष कुमार सोनी के खिलाफ धारा 316(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *