Blog

दो महीने से वेतन बंद, सफाई कर्मियों मे आक्रोश

भुगतान और वेतनवृद्धि की मांग पर कोन्हेर गार्डन में प्रदर्शन

बिलासपुर। नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संभाल रहे सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को काम बंद कर दिया। सुबह की पाली का काम पूरा करने के बाद सभी सफाई कर्मचारी कोन्हेर गार्डन में एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ठेका कंपनी द्वारा पिछले दो महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है और न ही वेतन वृद्धि की मांग पर कोई सुनवाई हो रही है।
ज्ञात हो कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत शहर की सफाई व्यवस्था दिल्ली की ठेका कंपनी लायन्स सर्विस को सौंपी गई है। कंपनी द्वारा शहर के अलग-अलग वार्डों में सफाई कार्य के लिए करीब 1600 कर्मचारियों को लगाया गया है, जिसमें मुख्य मार्गों की सफाई करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं। विरोध कर रही महिला कर्मचारियों ने कहा कि घर का पूरा खर्च उनकी तनख्वाह पर निर्भर है। ऐसे में वेतन समय पर मिलना जरूरी है। साथ ही महंगाई को देखते हुए हर साल निश्चित वेतनवृद्धि भी होनी चाहिए। उनका कहना है कि यदि कंपनी उनकी मांगें पूरी नहीं करती है तो वे आंदोलन को आगे और तेज करेंगे।

*कलेक्ट्रेट में की जमकर नारेबाजी*

अपनी लंबित मांगो को लेकर पहुंचे सफाई कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी की,महिलाओं में साफ कहा कि मांगे तो कई लंबित है लेकिन फिलहाल अभी वेतन की मांग को पूरा किया जाए।वेतन समय से नहीं मिलने के कारण घरेलू समस्या होती है।घर का बजट भी बिगड़ रहा है और यही कारण है कि परेशानी बढ़ने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *