घंटो बिजली बंद होने से नाराज शहर के लोगो ने किया पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले का घेराव….जमकर की नारेबाजी….मचाया हंगामा…आक्रोशित लोग बोले,आखिर कर क्या रहे विधायक और बिजली अधिकारी

बिलासपुर। आंधी तूफान और लगातार हुई बारिश के चलते शहर में कई जगहों पर पेड़ गिर गए।पेड़ गिरने के कारण शहर में बिजली बन्द हो गई।घंटो बिजली बंद होने से नाराज शहर के लोगो ने विधायक अमर अग्रवाल के घर का घेराव कर दिया।घेराव करने वालो ने बिजली ऑफिस और अधिकारियो से लेकर कर्मचारियों तक को जमकर कोसा।नाराज शहर के लोगो ने बिजली विभाग पर आरोप लगाकर कहा की घंटो हो गए बिजली बन्द है।और शहर पूरी तरह से अस्त व्यस्त है।बिजली बंद होने से काम नहीं हो पा रहा है।घर में अंधेरा छाया हुआ है।बिजली बंद होने के कारण लोग खाना नहीं बना पा रहे है अंधेरे में रहना मुश्किल हो गया है। पूर्व मंत्री के घर का घेराव करने पहुंचे सिंधी कालोनी और जरहाभाठा के अलावा अन्य कुछ जगहों के लोग शामिल रहे।जिन्होने आरोप लगाकर कहा है कि खुद के घर में उजाला है और दूसरो के घर में अंधेरा है।जिसकी चिंता शहर के विधायक को नहीं है।इस अवसर पर नाराज लोगो ने जमकर नारेबाजी की