Blog
घड़ी दुकान में चोरी
बिलासपुर। घड़ी दुकान में अज्ञात चोरों ने 40 का माल पार कर दिया। इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि तेलीपारा निवासी दौलत राम चौधरी का तेलीपारा बिलासपुर में विजय वांच एण्ड एलेक्टानिक्स की दुकान है। 11 जनवरी को वह रोज की तरह दुकान को रात 10 बजे बंद कर घर चला गया था, जो 12 जनवरी की सुबह 10.30 बजे दुकान खोला। तब दुकान का समान बिखरा पड़ा था। चेक करने पर दुकान में रखे टच स्रींकन मोबाइल, घड़िया व गल्ले में रखे नगदी 40 हजार चोरी हो गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।