घरेलू रंजिश के चलते कलयुगी भाई ने अपने बड़े भाई की कर दी हत्या

साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से खुद ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किया थाने में रिपोर्ट
बिलासपुर ।मुंगेली।शराबी भाई की प्रताड़ना से तंग आकर मौत के घाट उतारने वाले छोटे भाई को मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी भाई ने खुद ही अपने भाई की हत्या की घटना की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मुंगेली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दुर्गेश राजपूत उम्र 25 वर्ष घुठेली पथरिया ने सुबह 9ः40 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने पत्नि के साथ उसकी बहन का स्वास्थ्य ठीक नही होने पर रात्रि में आकृति अस्पताल पथरिया में रूका हुआ था। सुबह करीबन 6ः30 बजे वह अपने पत्नि के साथ ग्राम घुठेली गया तो देखा कि उसका बड़ा भाई उमेश राजपूत घर के परछी में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था,मृतक के माथे पर चोंट के गंभीर निशान और शरीर से खून निकला हुआ था।रिपोर्ट में यह भी दर्ज करवाया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई उमेश राजपूत के सिर एवं चेहरा को किसी धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया है।इस घटना की रिपोर्ट पर मर्ग पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं बारिकी से जांच करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के पर्यवेक्षण में सायबर सेल व पथरिया पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मामले की बारिकी से जांच करने निर्देश दिया गया है।
प्रकरण में विवेचना दौरान घटनास्थल के परिस्थितियों एवं संदेह के आधार पर प्रार्थी दुर्गेश राजपूत से पूछताछ करने पर बताया कि उसका बड़ा भाई उमेश राजपूत शराब पीने का आदि था तथा शराब का सेवन करके माता पिता तथा परिवार वालो को मारता पीटता था, जिसके कारण वह अपने भाई उमेश राजपूत को रंजिश एवं द्वेष-पूर्ण भावना से आकृति अस्पताल पथरिया से अपने मोटर सायकल से ग्राम घुठेली जाकर आंगन में बिछाये हुये पत्थर से मृतक उमेश राजपूत के सिर में दो बार प्राणघातक वार कर चोंट पहुंचाते हुये हत्या करना और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से आरोपी स्वयं ही पथरिया थाना पहुंचकर किसी अज्ञात व्यक्ति की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराना बताया।पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपने घर में छिपाकर रखे घटना में प्रयुक्त खून लगे पत्थर एवं परिवहनरत् मोटर सायकल को पेश करने पर जप्त कर आरोपी दुर्गेश राजपूत पिता शोभाराम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम घुठेली पथरिया का घटना पाए जाने पर गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा थाना प्रभारी पथरिया, उप निरी. सुशील कुमार बंछोर प्रभारी साइबर सेल मुंगेली प्रआर. यशवंत डाहिरे, नरेश यादव, लोकेश राजपूत, रवि जांगड़े, आर. राहुल यादव, गिरीराज सिंह, रवि मिंज, हेमसिंह, परमेश्वर जांगड़े, महेन्द्र सिंह ठाकुर थाना पथरिया से उप. निरी. लक्ष्मण खुंटे, प्रआर. राजकुमार पाली, आर. राजीव पटेल, नरेश दिवाकर, मिथलेश सोनवानी, हलीश गेदले आर, विनोद बंजारे, बालकृष्ण मरकाम की भूमिका सराहनीय रही।