Blog

घरेलू विवाद में चाकूबाजी, छोटे भाई ने बड़े भाई को किया घायल…

नशे में धुत युवक ने पारिवारिक झगड़े के बीच बड़े भाई पर किया चाकू से हमला,सकरी थाना क्षेत्र की घटना…..

बिलासपुर । सकरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान चाकूबाजी की एक घटना सामने आई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, परिवार में किसी बात को लेकर शुरू हुए विवाद को शांत कराने की कोशिश कर रहे अमीद पर उनके छोटे भाई ने कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया। बताया गया है कि आरोपी घटना के समय नशे की हालत में था। परिजन घायल अमीद को तुरंत सिम्स अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बताते हुए उपचार जारी रखा है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि विवाद अचानक भड़का और देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। सकरी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और छोटे भाई से पूछताछ कर रही है, साथ ही घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच आगे बढ़ाई जा रही है…..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *