Blog

चकरभाठा कैम्प में घर में घुसकर मारपीट—गंभीर रूप से घायल, 15 टांके आए….

धारा 109 जोड़ने की मांग, पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई

बिलासपुर। चकरभाठा कैम्प इलाके से एक गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है, जहाँ पीड़ित परिवार ने घर में घुसकर हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता राजेन्द्र यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए बताया कि उनके भाई के सिर और माथे में कुल 15 टांके तक आए हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने अब तक हत्या के प्रयास की धारा 109 भारतीय न्याय संहिता 2023 नहीं जोड़ी है…..

दरअसल पीड़ित राजेन्द्र यादव के अनुसार 21 अक्टूबर 2025 को पप्पू सरदार, पप्पू सरवार का छोटा जीजा, पवन सरदार, परमजीत सिंह, अनिल शर्मा,और दो अन्य व्यक्ति उनके घर में जबरन घुस गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी और मुक्कों से हमला कर दिया। इस हमले में राजेन्द्र यादव, उनके भाई राजेश यादव और राजकुमार यादव को गंभीर चोटें आईं। खासकर राजकुमार यादव के सिर में लाठी से वार करने के बाद 10 टांके और माथे में 5 टांके लगे, जिससे स्थिति नाजुक बन गई।घटना के तुरंत बाद चकरभाठा थाना में शिकायत की गई और पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन पीड़ित पक्ष का कहना है कि इतने गंभीर हमले के बावजूद हत्या के प्रयास की धारा 109 अब तक नहीं जोड़ी गई है। इसी मांग को लेकर राजेन्द्र यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को आवेदन देकर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई और धारा 109 जोड़ने की अपील की है, ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *