Blog

चरमराई बिजली व्यवस्था, सब स्टेशन की हो रही मांग

पुराना बस स्टैंड और कुदुदंड में नए सब स्टेशन की मांग, सौंपा गया ज्ञापन

बिलासपुर।पिछले कुछ महीनो में बिलासपुर शहर में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है लगातार लो वोल्टेज और बिजली बंद की समस्या ने शहर वासियों को हलकान कर रखा है इसे देखते हुए अब विभिन्न क्षेत्रों में नए सबस्टेशन बनाने की मांग शहर वासियों के साथ जनप्रतिनिधियों के द्वारा की जा रही है यही वजह है कि अब पुराना बस स्टैंड और कुदुदंड मैं नए सबस्टेशन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग जनप्रतिनिधियों के द्वारा की गई है दरअसल इन दोनों क्षेत्रों में नए सबस्टेशन की मांग इसलिए है क्योंकि कुदुदंड मैं लगातार बिजली बंद से क्षेत्रवासी हलकान है तो वहीं पुराना बस स्टैंड व्यावसायिक परिक्षेत्र होने की वजह से यहां बिजली बंद होने से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को समस्या होती है ऐसे में इन दोनों स्थानों के लिए सब स्टेशन के लिए जमीन उपलब्ध होगी और यहां नए सबस्टेशन बन जाएंगे तो बिजली बंद की समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी इन्हीं मांग को लेकर वार्ड पार्षद के द्वारा नगर निगम आयुक्त और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा गया है और इसे सबस्टेशन के लिए इन दोनों स्थानों में जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *