Blog

चर्चित कबाड़ी संतोष रजक को कबाड़ के साथ किया सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार….सिरगिट्टी के चर्चित कबाड़ी इमरान,भोलू और फारुख पर कब होगी बड़ी कार्यवाही

सिरगिट्टी के चर्चित कबाड़ी इमरान,भोलू,फारुख
समेत कुछ और कबाड़ी है। इसी तरह हिर्री में मुस्तकीम भी चर्चित और कबाड़ी है।

सरकण्डा क्षेत्र में संचालित अवैध कबाड़ पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

बिलासपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में हो रही चोरियों पर अंकूश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया था। इसी क्रम में क्षेत्र में हो रहे चोरी के रोकथाम तथा आरोपियों के धरपकड़ के लिए सरकंडा पुलिस भी पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र का चर्चित कबाड़ी संतोष रजक अपने दुकान में अवैध कबाड़ का सामान चोरी के लोहे का छड़ टूकड़ा, टिना खरीदी करता है। जिसे दुसरे जगह बिक्री करने के लिए ट्रक में लोड कर ले जाने की तैयारी कर रहा है। सूचना पाकर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दबिश देकर ट्रक समेत कबाड़ को जप्त कर लिया है। ट्रक में टीना टप्पड़, कबाड़ सामान, सेट्रिंग का चादर, टिना एवं अन्य कबाड़ सामान वजन करीब 4 टन किमती 93000/- रू. वाहन क्रमांक CG10 X 4487 में लोड मिला है। पुलिस ने कबाड़ के संबंध में आरोपी संतोष रजक पिता स्व. इतवारी रजक उम्र 40 वर्ष निवासी चांटीडीह, पठानपारा सरकण्डा से पूछताछ की लेकिन वह गोलमोल जवाब देने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में भेजा जहां से उसे रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।


रसूखदार होने का उठता है फायदा

चर्चित कबाड़ी संतोष रजक इतना ज्यादा चर्चित है कि वह कबाड़ के धंधे की आड़ में और पैसों की गर्मी में इतना अंधा हो जाता है कि किसी को कुछ भी बोल देता है सरेराह गाली गलौच करना और शराब के नशे में धुत्त
होकर लोगों को परेशान करना इसका काम है।


तत्कालीन आईजी के निर्देश पर हुआ था आर्म्स एक्ट

बता दे पूर्व आईजी रतन लाल डांगी के निर्देश पर कबाड़ी संतोष रजक पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया था। जिसमें उसे जेल की हवा खानी पड़ी थी।

एसपी के निर्देश पर हुई कार्यवाही

एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने कार्यवाही की है । पुलिस ने कबाड़ के साथ गिरफ्तार करने के उद्देश्य से मुखबिर लगाया था ताकि कबाड़ी को रंगे हाथों पकड़ा जा सके।


थाना को समझता था अपना घर

चर्चित कबाड़ी सरकंडा थाना को अपना घर समझता था और इसलिए अपनी मर्जी से काम करता था,इसके पहले कई थानेदार पदस्थ होकर कबाड़ी को संरक्षण देते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ बल्कि टीआई
ने उसकी खटिया खड़ी कर दी और उसके सपने और उम्मीदों पर पानी फेर दिया।


खुलेआम करता है कबाड़ी का धंधा

बिलासपुर शहर में सभी तरफ कबाड़ियों का काला धंधा बेखौफ होकर चलता है। लेकिन एसपी ने फटकार लगाकर कार्यवाही करने निर्देशित किया तो सिरगिट्टी के बाद सरकंडा पुलिस ने कबाड़ के गोरखधंधा करने वाले चर्चित कबाड़ी को पकड़ा।जिसके गिरेबान तक पहुंचने में पुलिस को समय लगता था लेकिन पहली बार थानेदार ने दुकान में घुसकर कबाड़ी को पकड़ा।


कबाड़ की आड़ में करता है गुंडागर्दी

चर्चित कबाड़ी संतोष रजक कबाड़ की आड़ में गुंडागर्दी करता है। क्षेत्र के लोगो को डराने धमकाने का काम करता है। कई आदतन बदमाशो को अपने पास रखकर उनसे गुंडागर्दी,मारपीट करवाता है।लेकिन लोग दहशत के कारण कुछ बोल नहीं पाते है।इसलिए उसके हौसले बुलंद हो चुके है।


शहर के कई रसूखदार कबाड़ियों पर कार्यवाही होना बाकी

सिरगिट्टी के चर्चित और कुख्यात कबाड़ी इमरान,भोलू,फारुख
समेत कुछ और कबाड़ी है। इसी तरह हिर्री में मुस्तकीम भी चर्चित और कुख्यात कबाड़ी है। जिन पर रोक लगाना जरूरी है।
और इन लोगों को एसपी का डंडा चलना जरूरी है ताकि इनका अवैध कारोबार रुक सके।

बिलासपुर जिले में किसी भी अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जायेगा।इसके लिए संबंधित थानेदारों को निर्देशित किया गया है। और अभियान चलाकर कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिए गए है।

रजनेश सिंह एसपीi बिलासपुर

अवैध कारोबार करने वाले के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जो भी अवैध कारोबार करेगा उसके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करेगी। चाहे वह अवैध कबाड़ का हो या फिर किसी भी अवैध काम का,पुलिस किसी को भी नहीं छोड़ेगी।

तोपसिंह नवरंग
थाना प्रभारी सरकंडा


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *