Blog

चाकू दिखाकर धमकाने वाला नाबालिग गिरफ्तार

बिलासपुर। चाकू दिखाकर मारपीट करने वाला आरोपी नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चाकू जब्त की गई है। पूछताछ करने पर आरोपी नाबालिग ने अपराध करना स्वीकार किया है। इस मामले में सरकंडा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सरकंडा पुलिस ने बताया कि लिंगियाडीह निवासी शत्रुहन निर्मलकर पिता स्व. कुंवर सिंह निर्मलकर (50) 18 जनवरी की रात 8 बजे अपने साथी नाथूराम राजपूत के साथ गायत्री मंदिर के पास खड़ा था। उसी समय नाबालिक बालक ने नाथूराम को धक्का मार दिया, जिससे शत्रुहन ने विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर नाबालिग ने गाली गलौज करते हुए व जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू दिखाकर पीड़ित से मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी नाबालिग को लिंगियाडीह से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *