चाकू दिखाकर मोबाइल और नगदी लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार

आरोपियो के कब्जे से लूटा गया मोबाइल , नगदी रकम 750 रुपए , घटना में प्रयुक्त चाकू और वाहन एक्टिवा किया गया जप्त
बिलासपुर । आटो चालक से मोबाइल और दूसरे व्यक्ति से पैसों कि लूटपाट करने वाले तीन युवकों को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए युवकों से नगदी और मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
तोरवा पुलिस ने बताया कि मल्हार निवासी चंद्र कुमार कौशिक ने आटो चालक है। रात करीब 1.30 बजे वह रेलवे स्टेशन आटो लेकर आया था। अपने ऑटो के सामने खड़े होकर मोबाइल देख रहा था ।इसी बीच तीन लड़के स्कूटी से आए और मोबाइल लुट कर ले गए । इसी तरह आरोपियो ने दूसरे व्यक्ति चांद मोहम्मद से चाकू दिखाकर 750 रुपए की लूट किए।दोनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों कि खोजबीन कि।तब पुलिस ने मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकडने में सफल हुई। आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियो अंशु बक्सेल पिता विशाल बक्सेल, माहविजय सिंह ठाकुर पिता राजेश सिंह ठाकुर
और लक्कीदास मानिकपुरी पिता सुनील दास मानिकपुरी
सभी निवासी गणेश नगर सिरगिट्टी
के कब्जे से लूटा गया मोबाइल , नगदी रकम 750 रुपए , घटना में प्रयुक्त चाकू और वाहन एक्टिवा जप्त किया गया है प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई है आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।