Blog

चाकू लहराते दहशतगर्दी करते, आदतन बदमाश गिरफतार

बिलासपुर ।जिले में अपराध पर अंकुश लगाने ,अंशाति फैलाने ,गुंडागर्दी करने वालो पर सतत् निगाह रखने के लिए लगातार चेकिंग करने निर्देशित किया गया हैं। इसी क्रम में तोरवा पुलिस क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर निगाह रखी जा रही हैं। तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति मुख्य रेल्वे स्टेशन के बाहर मुल्कराज होटल के पास अपने हाथ में चाकू से आने जाने वालो राहगीरो डराकर भय उत्पन्न कर रहा हैं। सूचना पर तोरवा पुलिस त्वरित मौके पर पहुचकर एक सिरफिरे बदमाश के कब्जे से एक लोहे का बटनदार चाकू को जप्त किया गया नाम पता पूछने पर अपना नाम रविशंकर गढेवाल निवासी कतियापारा कोतवाली का रहने वाला बताया। जिसके आपराधिक पृष्ठभूमि को चेक कराया गया बदमाश को मारपीट,हत्या के प्रयाश जैसे गंभीर अपराध में चालान किया जा चुका हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *