Blog
चाकू लेकर घुमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर । सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि पप्पू खटीक नाम का व्यक्ति मामा भांजा तालाब के पास खटीक मोहल्ला टिकरापारा के पास चाकू लेकर घुम रहा है कि मुखबीर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने फौरन दबिश देकर पप्पू खटीक पिता बाबू लाल खटीक उम्र 34 वर्ष निवासी मामा भांजा तालाब के पास खटीक मोहल्ला टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली को पकड़ा गया । जिनके पास से एक चाकू मिला। पकड़े आरोपी के खाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।