चाकू लेकर घूमने वाला युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तखतपुर पुलिस ने होटल, ढाबा एवं वाहनों की सघन जांच, अवैध शराब, , प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। इस दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली नया बस स्टेण्ड में एक व्यक्ति हाथ में चाकू दिखाकर रास्ते में आने जाने वाले लोगों को डरा रहा है कि सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान के पास जाकर छापा मारा गया। जहाँ पर नरेश सिंह ठाकुर पिता जवाहर सिंह ठाकुर उम्र 28 साल निवासी टिकरीपारा थाना तखतपुर हाथ में स्टील का धारदार चाकू लहराते लोगों को डरा धमका रहा था जिससे धारदार चाकू को जप्त कर धारा 25.27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।