Blog

चार दिनों से चल रहे कामों के अंतर्गत लगभग सैकड़ों टन कचरा साफ

बिलासपुर। व्यापार विहार को कचरा मुक्त करने के लिए नगर निगम ने सफाई अभियान चलाया। पिछले चार दिनों से चल रहे कामों के अंतर्गत लगभग सैकड़ों टन कचरा साफ किया गया। दिन और रात दर्जनों हाइवा के सहारे कचरा उठाया गया। हाइवा में कचरा भरने का काम पोकलेन मशीन ने किया तो जबकि गड्ढों की पटाई के लिए एक एक्सीवेटर लगाया गया। निगम ने व्यापार विहार तारामंडल के पीछे दो करोड़ रुपए की लागत में ऑक्सीजोन का निर्माण कराया था। इसका उद्देश्य था कि लोग यहां फ्रेश एयर के साथ सुबह-शाम वॉकिंग कर अपनी सेहत सुधारे। इसके उलट यहां कचरा डंप किया जाने लगा। इतना ही नहीं डोर टू डोर कचरा जमा करने वाली रामकी कंपनी के लिए यह एरिया डंपिंग जोन बनता जा रहा था। तिफरा, सिरगिट्टी, व्यापार विहार और अन्य क्षेत्रों का लाखों टन कचरा यहां डंप हो रहा था। व्यापारियों के मुताबिक मौके पर कुछ मात्रा में भले ही छोटी गाड़ियों से बड़ी गाड़ियों में कचरा भरा जाता होगा लेकिन 10 एकड़ से अधिक एरिया में कचरा डंप किया जा रहा है।

बाक्स

कछार ले जाना है कचरा, डंपिग शहर में

पिछले चार दिन में लगभग 50 हाइवा कचरा उठा दिया गया है। अब पूरा क्षेत्र लगभग साफ हो गया है। हाईकोर्ट ने निगम के जवाब से संतुष्टि जताई और आयुक्त को मामले में शपथ पत्र पेश करने कहा है। शहर से कचरा उठाने का ठेका नगर निगम ने हैदराबाद की रामके कंपनी को दे रखा है। कंपनी को शहर से कचरा उठाकर 15 किलोमीटर दूर ग्राम कछार ले जाकर अपशिष्ट प्रबंधन करना है लेकिन इसमें ज्यादा खर्च होने की वजह से कंपनी कचरा यहीं व्यापार विहार में ही डंप कर रही है।

बाक्स

खाली पड़ी जमीन पर कैमरे लगाने की मांग

व्यापार विहार की खाली पड़ जमीन पर छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ के द्वारा व्यापार मेला का आयोजन किया जाता था। बड़े पैमाने पर लगने वाले मेले के लिए मेला समिति व्यापार विहार की करीब 4 एकड़ की जमीन से स्वयं के खर्चे से कचरा हटवाती थी। पिछले पांच सालों से लेकिन इस व्यापार मेले का आयोजन बंद हो गया है। इस वजह से भी इस खाली पड़ी जमीन पर कचरा फेंका जा रहा है। यहां सफाई नहीं हो रही थी। व्यापारियों ने यहां चारों तरफ कैमरा लगाने की मांग की थी, जिससे कि कचरा डालने वाले की तस्वीर कैमरे में कैद हो जाए। उस समय इसका आश्वासन दिया गया था लेकिन बाद में कुछ नहीं हुआ।

बाक्स

ठेकेदार पर मेहरबान अफसर

शहर में कचरे की प्रोसेसिंग, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम रॉमकी को दिया गया है। सफाई ठेके के अतिरिक्त निगम अमला, टास्क कर्मियों के जरिए नाले, नालियों की सफाई कराई जाती है। रामकी को कचरे के ट्रांसफर स्टेशन के लिए निगम ने व्यापार विहार की बेशकीमती जमीन को चुना। यह शहर के मध्य में स्थित है। कायदे से इस कार्य के लिए आबादी से अलग हटकर नजूल जमीन दी जानी थी। दरअसल ठेकेदार अपने फायदे के लिए शहर के पर्यावरण को खराब कर रहा है। इसके लिए 4 एकड़ भूमि ट्रांसफर स्टेशन के लिए मौखिक तौर पर ठेका कंपनी को दिए गए हैं।

वर्जन

कचरा उठाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सैकड़ों टन कचरा साफ कर लिया गया है। ठेका कंपनी को भी कचरे की प्रोसेसिंग, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के साथ डंपिंग में सावधानी बरतने कहा गया है।

अनुपम तिवारी, नोडल अधिकारी नगर निगम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

21:05