चार राशन दुकानदारों पर हुई कार्रवाई,
राशन कम देने और गड़बड़ी करने की मिली थी शिकायत
खाद्य विभाग ने ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की
बिलासपुर। जिले में सरकार द्वारा गरीबों का पेट भरने के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे शासकीय उचित मूल्य दुकान के जरिए संचालकों द्वारा वितरण किया जाता है। लेकिन पिछले लंबे समय से गरीबों को मिलने वाले खाद्यान्न पर दुकान संचालको द्वारा डाका डाला जा रहा है।
दरअसल मस्तूरी ब्लॉक के अंतर्गत कई ग्राम पंचायतो में संचालित दुकानों के संचालकों द्वारा अनियमितता और खाद्यान्न के हेराफेरी की शिकायत मिलने के बाद दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 4 दुकानदारो को सस्पेंड कर दिया गया है।
मस्तूरी ब्लॉक के खाद्य निरीक्षक आशीष दीवान ने जानकारी देते हुए बताया कि, पिछले दिनों शिकायत मिलने के बाद ग्राम पंचायत केवतरा, मस्तूरी, केवटाडीह, बेलटुकरी ग्राम पंचायत में समय पर राशन वितरण नहीं कर पा रहे थे, इतना ही नहीं मस्तूरी और केवतरा में दुकानदारों द्वारा चावल नहीं वितरण करने की शिकायत हुई थी। जांच के दौरान भी मौके पर चावल नमक और शक्कर की मात्रा में कमी पाई गई थी, जिसके बाद दुकानों पर कार्रवाई करते उन्हें छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के उल्लंघन करने पर निलंबित और बर्खास्त किया गया है..