Blog

चालीहा महोत्सव के दौरान चकरभाठा स्टेशन में एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों का दिया जाएगा अस्थायी स्टॉपेज

चालीहा महोत्सव के दौरान रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर जिले में स्थित रायपुर रेल मंडल के चकरभाठा स्टेशन में 30 और 31 दिसंबर को एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों के अस्थायी स्टॉपेज की सुविधा दी है।

दरअसल रेलवे प्रशासन द्वारा चकरभाठा में 30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को आयोजित चालीहा महोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं एवं रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव रायपुर रेल मंडल के चकरभाठा स्टेशन में 02 मिनट के लिए दिया गया है । यह ठहराव की सुविधा 30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को केवल 02 दिनों के लिए दिया गया है ।

              *चकरभाठा स्टेशन में दिये गए अस्थायी ठहराव वाली गाड़ियों का विवरण निम्नानुसार है :-* 

30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को गाड़ी संख्या 18239 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 21:06 बजे पहुंचेगी तथा 21:08 बजे रवाना होगी ।

30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को गाड़ी संख्या 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 06:39 बजे पहुंचेगी तथा 06:41 बजे रवाना होगी ।

30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 14:34 बजे पहुंचेगी तथा 14:36 बजे रवाना होगी ।

30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 10:19 बजे पहुंचेगी तथा 10:21 बजे रवाना होगी ।

30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 18:02 बजे पहुंचेगी तथा 18:04 बजे रवाना होगी ।

30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 09:14 बजे पहुंचेगी तथा 09:16 बजे रवाना होगी ।

30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को गाड़ी संख्या 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 18:27 बजे पहुंचेगी तथा 18:29 बजे रवाना होगी ।

30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को गाड़ी संख्या 18518 विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 08:43 बजे पहुंचेगी तथा 08:45 बजे रवाना होगी ।

30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 15:36 बजे पहुंचेगी तथा 15:38 बजे रवाना होगी।

30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को गाड़ी संख्या 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 14:00 बजे पहुंचेगी तथा 14:02 बजे रवाना होगी ।

30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 20.40 बजे पहुंचेगी तथा 20.42 बजे रवाना होगी।

30 एवं 31 दिसम्बर 2025 को गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन 05.25 बजे पहुंचेगी तथा 05.27 बजे रवाना होगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *