Blog

चोरी का मोबाइल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

तोरवा पुलिस का ऑपरेशन ‘प्रहार’ में बड़ा एक्शन

बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने चोरी के मोबाइल बेचने पहुंचे युवक को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी के पास से सैमसंग कंपनी का मोबाइल जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 9 हजार रुपये आंकी गई है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना तोरवा पुलिस को सूचना मिली थी कि द्वारी बाजार पार्किंग के पास एक युवक चोरी का मोबाइल बेचने आया है।सूचना पर थाना प्रभारी अभय सिंह बेस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अतुल यादव निवासी नूतन चौक सरकंडा बताया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सैमसंग एफ-22 मोबाइल जब्त किया। जब उससे मोबाइल के वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मामला संदिग्ध पाते हुए कार्रवाई शुरू की।आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरी के मोबाइल की खरीद-बिक्री में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *