Blog

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा MLA ग्रामीणों से उलझे…ग्रामीणों की हेकड़ी निकालने और जेल भिजवा देने की धमकी दी…बोले विकास कार्य वही होगा जिस जगह से मुझे वोट मिला है।

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में राजिम विधायक रोहित साहू के विवादित बोल सामने आए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का प्रचार करने पहुंचे भाजपा MLA रोहित साहू के बोल बिगड़ गए है।उन्होंने ग्रामीणों को धमकाते हुए कहा कि शराब पीकर आए हो, तुम्हारी पूरी हेकड़ी निकाल दूंगा तुम्हें जेल में अंदर करवा दूंगा इसके साथ ही ग्रामीणों को कांग्रेसियों के तलवे चाटने वाला मत बनो MLA कह रहे हैं l इसके अलावा MLA ने ग्रामीणों को दो टूक कह दिया कि जो मुझे वोट दिया है उसे ही सुविधा दूंगा।

राजिम MLA रोहित साहू राजिम विधानसभा क्षेत्र के बोरसी और अरंड गांव में पंचायत चुनाव का प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान रोहित साहू ग्रामीणों की किसी बात पर नाराज हो गए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि रोहित साहू को सीधा मत समझो रोहित साहू जितना सीधा है उतना ही टेढ़ा भी है। मैं अमितेश शुक्ला को पानी पिला दिया हूं,तुम कांग्रेसियों की चमचाई वाली बात शराब के नशे में मत करो, जिस दिन तुम शराब के नशे में नहीं होगे उस दिन मेरे सामने आकर बात करना। कांग्रेसियों वाला काम मत करना यहां, फालतू बात मत कर अभी अंदर करवा दूंगा,रोहित साहू को जान नहीं रहे हो।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अरंड गांव के ग्रामीणों ने जब गांव के साथ बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग की तो MLA ने साफ तौर पर कह दिया कि जिस क्षेत्र से उन्हें वोट नहीं मिला है,उस क्षेत्र का विकास वो नहीं करवाएंगे। एन वोटिंग से पहले भाजपा MLA के इस तरह के बयान से ग्रामीणों में असंतोष फैल गया है। ग्रामीणों के साथ ही विधायक के समर्थक भी विधायक की इस तरह की बात से हैरान है। अब देखना यह होगा कि तीसरे चरण में 23 फरवरी को होने वाली वोटिंग में इसका कितना प्रभाव पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *